फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आदर्श ड्रग हाउस पर छापा, सैंपल की दवाएं जब्त

आदर्श ड्रग हाउस पर छापा, सैंपल की दवाएं जब्त

Tue, 04 Dec 2018 09:11 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
आदर्श ड्रग हाउस पर छापा, सैंपल की दवाएं जब्त
आगरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के ड्रग विभाग ने फव्वारा स्थित बीआरजी मार्केट आदर्श ड्रग हाउस में छापा मारा है। यहां से नामी-गिरामी कंपनियों की सैंपल की दवाएं जब्त की गई हैं। तीन दवाओं की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ड्रग विभाग को सूचना मिली थी कि आदर्श ड्रग हाउस में सैंपल की दवाओं की खरीद-फरोख्त की जाती है। टीम ने लगभग 10 दिन तक रैकी की। मंगलवार को छापा मारा। यहां संचालक पुनीत गुप्ता मिला। स्टोर की जांच की तो यहां रैक और 10-15 कार्टन में सैंपल की दवाएं भरी हुई थीं। इन पर सैंपल की मुहर देखकर इनको जब्त कर लिया गया है। इनकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक की बताई गई है। इसमें दर्द निवारक, एंटी बायोटिक, सीरप, नारकोटिक्स समेत अन्य दवाएं हैं। इनमें से तीन दवाओं की जांच लैब में कराई जाएगी, इनके नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा इसी मार्केट में स्थित तारा मेडिकल स्टोर पर भी टीम पहुंची लेकिन बंद मिलने पर टीम ने वहां पर नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर बृजेश यादव ने बताया कि संचालक के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि सैंपल की दवाएं सिर्फ डाक्टर रख सकता है। ड्रग हाउस का लाइसेंस भी निरस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


झोलाछाप और देहात में की जाती सप्लाई
सैंपल की दवाओं की खरीद-फरोख्त में दवा कंपनियों के एमआर भी मिले हुए हैं। डाक्टरों के लिए निशुल्क मिलने वादी दवाओं को ये कम कीमत में मेडिकल स्टोरों को बेचते हैं। स्टोर संचालक झोलाछाप और देहात में संचालित मेडिकल स्टोर को सप्लाई करते हैं। इस तरह से महंगी कंपनियों की दवाओं का बिचौलिए सीधा फायदा उठाते हैं, जबकि मरीजों को उतनी ही कीमत में ये दवाएं मिलती हैं। स्टोर पर जब्त दवाओं की कंपनियों को भी इसकी जानकारी दी जा रही है।


12 मेडिकल स्टोरों की हो रही रैकी
सैंपल की दवाओं का कारोबार करने वाले मेडिकल स्टोरों पर नजर रखी जा रही है। इसमें अभी ड्रग विभाग 12 मेडिकल स्टोरों की रैकी कर रहा है। ड्रग विभाग के अधिकारी बताते हैं कि इन विक्रेताओं पर छापेमार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed