फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तालाब में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

तालाब में युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

Fri, 22 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
तालाब में युवक का शव मिला, हत्या का  आरोप
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र में कस्बे के बाहर तालाब में एक युवक का शव मिला है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं। वह दो दिन पहले ससुराल जाने की कहकर घर से गया था। मौके पर पहुंचे उसके भाई ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई है।
विज्ञापन


थाना कोतवाली के मोहल्ला कटरा निवासी प्रदीप कुमार जाटव 35 वर्ष की शादी बबली पुत्री अरविंद सिंह निवासी सौंरिख थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज के साथ हुई थी। प्रदीप के दो बच्चे हैं। उसका अपनी पत्नी से विवाद चलता था। विवाद के चलते उसकी पत्नी दो महीने पहले बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई थी। वह मायके से ससुराल आने को तैयार नहीं थी। 20 जून को प्रदीप अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था। ससुराल से पत्नी के नहीं आने पर वह 21 जून को भोगांव में बबली की बुआ के घर आया। वहां थोड़ी देर रुकने के बाद वह चला गया। 21 जून की देर शाम उसका शव भोगांव में कस्बे के बाहर एक तालाब में मिला। शव की पहचान करने के बाद पुलिस ने प्रदीप के घर वालों को सूचना दी।
विज्ञापन


प्रदीप के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। शव पर चोटों के निशान थे। प्रदीप के भाई पप्पू ने हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने के बाद प्रदीप की ससुराल के लोग मैनपुरी नहीं पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी का कहना है तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है। मृतक के परिवारीजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed