{"_id":"5ae9be4d4f1c1b62098b7bfd","slug":"71525268045-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनीम से नकदी लूटने के आरोपी को उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुनीम से नकदी लूटने के आरोपी को उठाया
Updated Wed, 02 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पांच माह पहले गाजियाबाद में मुनीम से नकदी लूटने के आरोपी को नोएडा पुलिस मंगलवार की रात शहर के भरतवाल मोहल्ला से उठा ले गई। नोएडा पुलिस ने कोतवाली पुलिस को सूचना तक नहीं दी। घटना के बाद से लूट का आरोपी अपनी बहन के यहां रुका हुआ था। युवक की बहन और भांजे को भी पुलिस पूछताछ के लिए साथ ले गई है।
गाजियाबाद के राजनगर क्षेत्र में दिसंबर 2017 में एक कंपनी के मुनीम हरि प्रकाश को गोली मारकर बाइक सवार दो युवकों ने लाखों की नकदी लूटी थी। घायल ने एक युवक तथा उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने सर्विलांस के आधार पर नोएडा निवासी सुबोध को एक महीने पहले पकड़ लिया। उसने पूछताछ में बताया कि कंपनी में काम करने वाले संजय निवासी फर्रुखाबाद लूट में शामिल था। उसी ने लूट की योजना बनाई थी। उसकी बहन मैनपुरी में रहती है।
वहीं, संजय अक्सर आता जाता है। संजय का नंबर पता करने के बाद नोएडा टीम के एसके सिंह चार सिपाहियों तथा सुबोध को साथ लेकर मंगलवार की रात मैनपुरी पहुंचे। बुधवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना दिए बना भरतवाल में एक मकान में दबिश दी। मकान में संजय, उसकी बहन सुनीता, भांजा पंकज वर्मा मिले। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने घर में रखी लूटी गई नकदी भी बरामद की है। बिना समय गंवाए नोएडा पुलिस तीनों को पूछताछ के लिए साथ ले गई है। नोएडा पुलिस ने घटना के संबंध में अधिक जानकारी देने से मना कर दिया।