फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बेटिकट पकड़ने पर मारपीट, दांत तोड़ा

बेटिकट पकड़ने पर मारपीट, दांत तोड़ा

Sat, 05 Aug 2017 08:05 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
बेटिकट पकड़ने पर मारपीट, दांत तोड़ा
आगरा। फाउंड्री नगर से भगवान टाकीज आ रही जेनर्म की बस का परिचालक यात्रियों से किराया वसूलने के बाद भी टिकट नहीं काट रहा था। यातायात निरीक्षक ने उसे पकड़ लिया। उसके खिलाफ कार्रवाई की तो उसने हमला कर दिया। चालक-परिचालक ने निरीक्षक को बुरी तरह से पीटा और दांत तोड़ दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


नवीपुर कला, हाथरस निवासी हरीशंकर शर्मा जेनर्म महानगर बस सेवा में सहायक यातायात निरीक्षक हैं। वह शुक्रवार सुबह यातायात निरीक्षक रनवीर सिंह के साथ लंगड़े की चौकी पर चेकिंग कर रहे थे। फाउंड्री नगर डिपो से भगवान टाकीज की ओर आ रही एक बस को चेक करने के लिए रोका। बस में 20 यात्री थे।
विज्ञापन


मशीन से रिपोर्ट निकालने पर छह यात्रियों के टिकट पाए गए। 14 यात्री बिना टिकट थे। यात्रियों ने बताया कि परिचालक नीलेश कुमार किराया राशि वसूल चुका है। हरीशंकर शर्मा ने बताया कि डब्ल्यूटी काटने पर परिचालक ने टिकट मशीन छीन ली। चालक राजीव के साथ मिलकर मारपीट कर दी। मुंह पर भी मारा, जिससे एक दांत टूट गया। जान से मारने की धमकी देने लगे। यात्रियों ने हरीशंकर को किसी तरह छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed