{"_id":"5985cfdc4f1c1b63428b4956","slug":"71501941724-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स गैंग ने की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स गैंग ने की लूट
Updated Sat, 05 Aug 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शहर में बाइकर्स गैंग की वारदात नहीं रुक रही हैं। एक गैंग पकड़ा जाता है तो दूसरा गैंग सक्रिय हो जाता है। पुलिस की चेकिंग भी बेकार साबित हो रही है। पाश कालोनी नेहरू नगर में शुक्रवार रात को घर के बाहर पति के साथ टहल रही महिला का पर्स लूट लिया। दंपति ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन बदमाश नहीं पकड़ा जा सका। मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं शाहदरा में शनिवार दोपहर शाहदरा में कागज व्यापारी का मोबाइल लूट लिया गया।
नेहरू नगर, हरीपर्वत निवासी प्रमोद कुमार गंगवाल शुक्रवार रात 9:45 बजे पत्नी मीनू के साथ कालोनी में टहल रहे थे। तभी पीछे से एक बाइक पर बदमाश आया। उसने झपट्टा मारकर मीनू के हाथ में लगा पर्स लूट लिया। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार को पकड़ा नहीं जा सका। प्रमोद ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भी पुलिस उसे नहीं पकड़ पाई।
पर्स में आईफोन, सेमसंग मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, 35 हजार रुपये और सोने के टाप्स थे। पुलिस ने भी पर्स छिनैती का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरी घटना शाहदरा की है। बाग फरजाना निवासी कागज व्यापारी दीपक बंसल शनिवार दोपहर एक्टिवा से छलेसर जा रहे थे। शाहदरा पर मोबाइल पर बात करने लगे। तभी अपाचे सवार तीन बदमाश छपटा मारकर मोबाइल लूट ले गए। पुलिस को सूचना दी। लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
गैंग पकड़े, नहीं रुकीं वारदात
थाना हरीपर्वत, न्यू आगरा, एत्माद्दौला, सदर, जगदीशपुरा पुलिस पिछले कुछ महीने में कई गैंग को पकड़ चुकी है। अपराधियों को जेल भी भेजा जा चुका है। इसके बाद भी वारदात नहीं रुक रही हैं। एक घटना में बदमाश पकड़े जाते हैँ तो दूसरी घटना हो जाती है।