{"_id":"5877b3244f1c1be165bab132","slug":"66-million-were-seized-in-checking-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में जब्त 66 लाख किए वापस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग में जब्त 66 लाख किए वापस
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
कमेटी ने लंबी जांच पड़ताल के बाद लौटाई रकम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आचार संहिता लागू होने केबाद अभी तक पकड़े गए 66 लाख कैश और 196 किलो चांदी को रिलीज कर दिया है। इनसे संबंधित कागजात मिलने केबाद इनकी लंबी जांच पड़ताल की गई।
इनमें तीन मामले बड़े हैरान करने वाले थे। एक तो पुलिस ने बैंक के पास व्यापारी से कैश पकड़कर जब्त कर लिया था। वह बैंक में रकम जमा कराने जा रहा था। इसके बाद एत्मादपुर में एटीएम कैश वैन में मिले 19 लाख जब्त कर लिए थे। तीसरा मामला बैंक मैनेजर से छह लाख कैश मिलने का था। वह करेंसी चेस्ट से कैश लेकर ब्रांच में जा रहा था। इन सभी मामलों में पुलिस को मौके पर ही कागजात दिखाए गए थे। इसके बावजूद मामला वाणिज्य कर और आयकर विभाग को सौंपा गया। जांच के बाद अब सारी रकम वापस कर दी गई है। इनके अतिरिक्त दो मामलों में पकड़ी गई 196 किलो चांदी भी वापस कर दी गई है लेकिन चेकिंग जारी है।
अधिकारियों ने इतना जरूर कहा है कि दस लाख से कम कैश के मामले संबंधित कागजात दिखाने पर आयकर को नहीं सौंपे जाएंगे।
नामांकन के बाद तेज होगी तलाशी
आगरा। कैश की चेकिंग के लिए सभी विधानसभाओं में टीमें गठित की गई है। उम्मीदवारों का नामांकन होने केबाद सभी टीमें तेजी से काम करेंगी। इसके निर्देश दिए गए हैं। देहात रूट पर भी चेकिंग कराई जाएगी। इसके अलावा अगर कहीं चुनाव में इस्तेमाल के लिए पैसा जमा होने की सूचना मिलेगी तो वहां छापामारी की जाएगी।