फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   521

सड़क हादसे में साथी की मौत पर भड़के छात्र, हंगामा

Mon, 27 Mar 2017 01:10 AM IST
सड़क हादसे में साथी की मौत पर भड़के छात्र, हंगामा
सड़क हादसे में साथी की मौत पर भड़के छात्र, हंगामा Updated Mon, 27 Mar 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
521
सड़क हादसे में साथी की मौत पर भड़के छात्र, हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार को प्रयोगात्मक परीक्षा देने कालेज जा रहे बीएससी के छात्र की सड़क हादसे में मौत के बाद आक्रोशित साथी छात्रों ने न्यू दक्षिणी बाईपास पर जाम लगा दिया। बाद में कालेज पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर वहां पथराव कर दिया और जमकर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस के पहुंचने पर छात्र भाग गए। कालेज प्रशासन ने पांच नामजद और 25 अन्य के खिलाफ थाने में तहरी दी है। इसके साथ ही पांच छात्रों को कालेज से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

गांव मलिकपुरा अछनेरा निवासी देवेंद्र सिंह (20) पुत्र ओमप्रकाश बीएससी का छात्र था। वह रविवार की सुबह लगभग 10 बजे कुनाल कालेज तेहरा में बाइक से अपने चाचा संतोष के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा देने जा रहा था। तभी न्यू दक्षिणी बाईपास पर नगला सांवला के पास पीछे से आए पीएनसी के डंपर ने टक्कर मार दी। इससे देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में डंपर ने आगे जा रहे रवि पुत्र मुकेश निवासी सिंगारपुर को भी टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लगभग दो घंटे उन्हें समझाकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों ने डंपर चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन

इसके बाद आक्रोशित साथी छात्र कुनाल कालेज पहुंच गए। वहां उन्होंने परीक्षा निरस्त कराने की मांग को लेकर केंद्र अधीक्षक डा. आरके चौहान से कहासुनी हो गई। आक्रोशित छात्रों ने पथराव कर दिया। कंप्यूटर लैब में जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख छात्र भाग गए। केंद्र अधीक्षक ने थाना सैंया में छात्र कोमल प्रकाश, वीरेंद्र, ब्रजमोहन, घनश्याम, चंद्रकांत और 25 अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। इसके साथ ही कालेज प्रशासन ने पांच छात्रों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed