फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बवाल कर पुलिस को पीटने में जेल गए 15 जूनियर डॉक्टरों को जमानत

बवाल कर पुलिस को पीटने में जेल गए 15 जूनियर डॉक्टरों को जमानत

Tue, 18 Sep 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Tue, 18 Sep 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
बवाल कर पुलिस को पीटने में जेल गए 15 जूनियर डॉक्टरों को जमानत
आरोपी जूनियर डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के रेस्तरां में तोड़फोड़ और पुलिस की पिटाई के आरोप में जेल गए एसएन मेडिकल कॉलेज के 15 जूनियर डॉक्टरों को मंगलवार को जमानत मिल गई। रात आठ से नौ बजे के बीच उन्हें जिला जेल से रिहा कर दिया गया। ये जूनियर डॉक्टर लगभग 50 घंटे जेल में रहे।
विज्ञापन


इन्हें 15 सिंतबर की रात करीब सात बजे जेल भेजा गया था। मंगलवार को इनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई सीजेएम सर्वजीत कुमार सिंह की कोर्ट में हुई। रेस्तरां के मालिक की ओर से भी कोर्ट में वकील खड़ा किया गया। दोनों पक्षों के वकीलों की बहस सुनने केबाद सीजेएम ने आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के दो -दो जमानती और इतनी ही राशि के निजी मुचलकों पर रिहा करने का आदेश दिया। उधर जमानत स्वीकार होती ही जूनियर डॉक्टरों के परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इससे पहले ये लोग भारी तनाव में नजर आ रहे थे।
विज्ञापन


सीजेएम ने जमानत के आदेश में लिखा है कि आरोपी मेडिकल के छात्र हैं, केस डायरी के साथ संलग्न मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट में कुछ लोगों को साधारण चोटें तथा कुछ को केवल दर्द की शिकायत है। समस्त परिस्थितियों को देखते हुए जमानत देने का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं आरोपी जूनियर डॉक्टर
जैतूल (राजवल, बिजनौर), सचिन ( मुजफ्फरनगर), सुदांशू (चांदपुर, बिजनौर), सुनील (मरपत गेट, इलाहाबाद), कुलकेश कुमार (बसंतपुर, संभल), कृष्णकांत (फिरोजाबाद), आयुष कुमार और तुषार (मोतीकटरा, आगरा), अभीजीत, प्रत्यूष मिश्रा, अमित गौड़, श्यामेंद्र पाठक, राहुल गुप्ता (दिल्ली), पवन कुमार, वरुन।

यह था पूरा मामला :
15 सितंबर को एक जूनियर डॉक्टर का जन्मदिन था। उसने पार्टी दी थी। वह और उसके साथी देहली गेट स्थित अशोका बार एंड रेस्टोरेंट पहुंचे थे। वहां रात 11:30 बजे चिकन और शराब के पैग का ऑर्डर दिया। वेटर ने बार के बंद होने के समय का हवाला देकर ऑर्डर लेने से मना कर दिया। इस पर पहले वेटर को पीटा, फिर रेस्तरां में तोड़फोड़ की, दरोगा और सिपाही पहुंचे तो उन्हें भी पीटा और वर्दी फाड़ दी।

कुछ यूं चली कोर्ट में बहस
जमानत पर सुनवाई दोपहर 12:30 बजे शुरू हुई। आरोपियों की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अचल शर्मा, दुर्गविजय सिंह भैया, संजय कप्तान, दीपक शर्मा ने कहा कि आरोपी निर्दोष हैं, वे तो होटल में अपने साथी के जन्मदिन के लिए बुकिंग कराने के लिए गए थे, लेकिन पैसों को लेकर कुछ विवाद हुआ। इसमें दो जूनियर डॉक्टरों को भी चोटें आई हैं। इस पर वादी पक्ष के अधिवक्ता प्रवीन श्रीवास्तव ने जवाब देने के लिए समय मांगा। दो बजे सुनवाई का समय दिया गया।


दो बजे प्रवीन श्रीवास्तव ने कहा कि जूनियर डॉक्टरों के द्वारा आए दिन मारपीट की घटनाएं हॉस्पिटल एवं बाहर की जाती हैं। अब भी मेडिकल कार्य ठप कर प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों ने होटल में घुसकर तोड़फोड़ की तथा शराब को लेकर बवाल काटा, मौकेपर आए पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की। इस दौरान कोर्ट में काफी अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed