फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नेग मांगने को लेकर दुकानदार, मंगलामुखी भिड़े

नेग मांगने को लेकर दुकानदार, मंगलामुखी भिड़े

Fri, 13 Oct 2017 11:50 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
नेग मांगने को लेकर दुकानदार, मंगलामुखी भिड़े
दूकान - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। दीवानी रोड पर शुक्रवार की दोपहर दिवाली का नेग मांगने पर एक दुकानदार से मंगलामुखियों का विवाद हो गया। इनके बीच जमकर झड़प हुई। दुकानदार ने मंगलामुखियों पर मारपीट और जेब में रखी नकदी लूटने का आरोप लगाया है। आसपास के लोगों ने आकर मामला शांत कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


दिवाली के त्योहार को लेकर मंगलामुखियों की टोलियां भी बाजार में दुकानदारों से नेग मांगने आने लगी हैं। शुक्रवार को अपराह्न करीब एक बजे दीवानी रोड स्थित एक किराने की दुकान पर कुछ मंगलामुखी पहुंचे। नेग मांगने के दौरान इनका दुकानदार धर्मेंद्र दुबे से विवाद हो गया। इनके बीच जमकर झड़प होने लगी।
विज्ञापन


कहासुनी, झड़प के दौरान दुकान में रखा सामान भी बिखर गया। फैल गया। वहां मौजूद लोगोें ने विवाद शांत कर मंगलामुखियों को रवाना किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुकानदार ने आरोप लगाया कि मंगलामुखी 100 रुपये मांग रहे थे। वह 50 रुपये दे रहा था, लेकिन मंगलामुखी मारपीट पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में तोड़फोड़ करते हुए सामान फेंक दिया। जेब में रखी हुई नकदी भी लूट ले गए। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed