फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बंद घर से लाखों की चोरी

बंद घर से लाखों की चोरी

Thu, 29 Jun 2017 11:09 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
बंद घर से लाखों की चोरी
चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करहल (मैनपुरी)। घनी बस्ती में बुधवार रात एक दलित के घर से चोर नकदी व जेवरात समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। घटनास्थल पुलिस चौकी से मात्र सौ मीटर की दूरी पर है। इसके बाद भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


मोहल्ला कानूनगोयान निवासी राहुल दिवाकर बुधवार रात करीब 10 बजे इलाके की बिजली गुल होेने के कारण पत्नी व बच्चों समेत पड़ोस में ही स्थित चाचा राजू के घर पर सोने चला गया। बत्ती गुल और घर सूना होने का फायदा चोरों ने उठाया। रात में किसी समय उन्होंने राहुल के घर के मेन गेट का ताला तोड़ा और अंदर कमरे में घुस गए। वहां रखी सेफ का ताला भी उन्होंने तोड़ लिया और उसमें रखी 50 हजार रुपये की नकदी और सोने की एक चेन, चार अंगूठियां सहित अन्य कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन


सुबह जब राहुल का परिवार नींद से जागकर चाचा के यहां से घर लौटा तो वह गेट का ताला टूटा पाकर होश उड़ गए। अंदर कमरे में सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था और सेफ भी खुली थी। कीमती सामान और नकदी गायब देखकर महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। राहुल ने चोरी की सूचना तत्काल घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी पर दी। चौकी इंचार्ज दल बल सहित मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व चेयरमैन चौधरी अब्दुल नईम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रात की पुलिस गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई तो मौके पर मौजूद दरोगा से उनकी नोकझोंक हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी एमएस रावत भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed