फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जमीन खाली कराने को मारपीट, तोड़फोड़

जमीन खाली कराने को मारपीट, तोड़फोड़

Mon, 27 Nov 2017 11:36 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
जमीन खाली कराने को मारपीट, तोड़फोड़
हमला - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीन को खाली कराने के लिए कुछ लोगों ने एक महिला के घर जाकर जमकर उत्पात मचाया। तोड़फोड़ और मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान महिला व घर में मौजूद एक किशोरी के साथ अभद्रता भी की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला परिवार सहित झोपड़ी में रह कर गुजर बसर करती है। रविवार को जब अधिकारी और पुलिसकर्मी मतदान कराने में व्यस्त थे, तभी आरोप है कि गांव निवासी लोटन, पोटन व झब्बू लाल परिवार के अन्य लोगों के साथ महिला के घर आ पहुंचे।
विज्ञापन


उसकी झोपड़ी वाली जमीन को अपनी बताते हुए खाली करने के लिए गाली गलौज करने लगे। महिला ने विरोध किया तो इन लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। महिला व उसकी नाबालिग पुत्री के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। शोर सुनकर जब गांव के लोग एकत्रित हुए तो हमलावर वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। पर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed