फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3 talak

बाइक के लिए दे दिया बीवी को तलाक

Fri, 14 Apr 2017 12:51 AM IST
बाइक के लिए दे दिया बीवी को तलाक
बाइक के लिए दे दिया बीवी को तलाक Updated Fri, 14 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
3 talak
बाइक के लिए दे दिया बीवी को तलाक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
कुंडौल गांव के आसीन अली ने पत्नी फूलबानो को तलाक दे दिया है। फूलबानो का आरोप है कि वह दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। इसके पूरा न होने पर उसे तलाक दिया गया है। उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया गया। उसने शिकायत एसएसपी से की है। इस पर ताजगंज थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
 जैतपुर निवासी फूलबानो की शादी चार मई 2008 को डौकी के गांव कुंडौल निवासी आसीन अली से हुई थी। आसीन बिजली मिस्त्री है। फूलबानो का कहना है कि एक साल तक तो ससुरालियों ने उसे ठीक रखा। गर्भवती होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर ने आपरेशन से डिलीवरी की बात कही। पैसा खर्च न करना पड़े इसलिए उसे अस्पताल में छोड़कर चले गए। इसकी जानकारी पर फूलबानो के घरवाले आ गए। उन्होंने इलाज का खर्च उठाया। उसके बेटा पैदा हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि बेटे को देखने भी आसीन नहीं आया। इस पर घरवाले फूलबानो को मायके ले गए। चार साल तक पति के नहीं आने पर न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहाबाद के यहां वाद दायर कर दिया। पिछले दिनों समझौते के  बाद आसीन फूलबानो को घर ले जाने के लिए राजी हो गया। आठ जनवरी को उसे घर ले गया। इस पर वाद समाप्त करा दिया। मगर, उसने उत्पीड़न शुरू कर दिया। घर न ले जाकर ताजगंज के अब्बास नगर मेें किराये पर रहा। पत्नी और बेटे को खाने के लिए कुछ नहीं देता था। घर से काम पर जाते वक्त किचिन पर ताला लगाकर जाता था। फिर से दहेज में बाइक की मांग करने लगे। बदसलूकी की। 11 अप्रैल को मारपीट कर पड़ोस में भाई के घर पर छोड़ गया। तीन बार तलाक भी बोल दिया। पीड़िता यूथ इंडियन संस्था के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह से मिली। एसएसपी ने पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी पर नहीं हुई सुनवाई
यूथ इंडियन के पदाधिकारियों का कहना है कि पीड़िता को लेकर वह थाना ताजगंज की नीतिबाग पुलिस चौकी पर गए, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। तहरीर ले ली। इसके बाद जांच की बात कहकर घर भेज दिया। अगर, पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो वह पीड़िता के साथ कलक्ट्रेट पर धरना भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed