{"_id":"5b9fecf2867a557ec31fb02a","slug":"21537207538-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पिता को पीटा
Updated Mon, 17 Sep 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। हाईस्कूल की छात्रा से सोमवार को चार छात्रों ने छेड़छाड़ कर दी। दहशत में आई छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग स्कूल में शिकायत करने पहुंचे। विरोध करने पर छात्रा के पिता को कुछ लोगों ने पीट दिया। इससे गुस्साए परिवार के लोगों ने मोहल्ले के लोगों के साथ बंबा बाईपास पर जाम लगा दिया। रास्ते में ईंट पत्थर डाल दिए। जाम लगते ही वाहनों का आवागमन थम गया। एसएचओ उत्तर एवं रामगढ़ थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा।
प्रकाशनगर स्थित स्कूल में छात्रा हाईस्कूल में पढ़ रही है। छात्रा का आरोप है शुक्रवार को उसके साथ कक्षा 11 के चार छात्रों ने अभद्रता की थी। इसकी जानकारी उसने परिजनों के दी थी। सोमवार को स्कूल खुलने पर छात्रा के पिता आपत्ति दर्ज कराने स्कूल में पहुंचे थे। छात्रा के पिता का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट और अभद्रता की गई। मारपीट से गुस्साई छात्रा और परिजनों ने बंबा बाईपास रोड पर ईंट-पत्थरों को डालकर जाम लगा दिया।
छात्रा भी जाम स्थल पर पहुंची। बंबा बाईपास रोड पर वाहनों का आवागमन थम गया। एसएचओ उत्तर रवींद्र दुबे, एसएचओ रामगढ़ भानुप्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा एवं उसके परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने भरोसा दिया कि छात्रा के साथ जिन्होंने छेड़छाड़ और अभद्रता की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रा के परिजनों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
छात्राएं इन नंबरों पर करें शिकायत
- छात्राएं अपने साथ होने वाली हरकत की 1090 पर सीधे करें शिकायत।
- यूपी डायल 100 के साथ ही 181 आशा ज्योति केंद्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं।