{"_id":"6ab5965059246fb762079343","slug":"fir-lodged-in-case-of-assault-and-firing-among-morang-traders-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-168710-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मोरंग के धंधेबाजों में मारपीट और फायरिंग के मामले में प्राथमिकी दर्जव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मोरंग के धंधेबाजों में मारपीट और फायरिंग के मामले में प्राथमिकी दर्जव
विज्ञापन
कुशीनगर। मोरंग के धंधे में वर्चस्व को लेकर पटहेरवा थाना क्षेत्र के बगही के समीप पेट्रोल पंप पर दो गुटों के बीच बुधवार शाम मारपीट व फायरिंग के मामले पुलिस ने 15 नामजद और अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हलका दारोगा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश और दहशत फैलाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के नौतन हरदो निवासी बाबूराम यादव ट्रक से बालू लाकर बेचते हैं। 21 सितंबर को गुरवलिया के एक व्यापारी को उन्होंने 55 रुपये प्रति घन फीट की दर से मोरंग बेचा। कम रेट पर मोरंग बेचने की बात कह कर ट्रक यूनियन से जुड़े कुछ लोग बाबूराम को फोन कर जान से मारने की धमकी देने लगे। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बाबूराम नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर नौ तिलक नगर निवासी अपने रिश्तेदार बिकू यादव के साथ बगही स्थित पेट्रोल पंप के पास मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान यूनियन से जुड़े 10-12 लोग पहुंचे और हॉकी, लोहे की रॉड आदि से हमला कर दिया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की थी।
विज्ञापन
सीओ जयंत कुमार यादव ने बताया कि दरोगा राजेंद्र सिंह की तहरीर पर दोनों गुटों के आकाश राय, अभिषेक सिंह, वैभव राय, गोलू उर्फ हिमांशु राय, हेमंत सिंह उर्फ हेमू, राजू सिंह, सतेंद्र राय, नवीन राय व 7-8 अज्ञात और दूसरे गुट के बाबूराम यादव, योगेंद्र यादव, मंटू यादव, गोलू यादव, संतोष यादव, हरेराम यादव, बिकू यादव व 7-8 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।