फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four accused from Tamkuhi detained in Hamirpur for extortion while posing as GST officials.

Kushinagar News: हमीरपुर में जीएसटी अधिकारी बताकर वसूली में तमकुही के 4 आरोपी हिरासत में

Fri, 25 Sep 2026 03:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Four accused from Tamkuhi detained in Hamirpur for extortion while posing as GST officials.
तमकुहीराज। हमीरपुर जिले में खुद को जीएसटी अधिकारी बता ट्रक चालकों से वसूली करने वाले गिरोह के तार तमकुहीराज से जुड़ रहे हैं। गिरोह के चार गुर्गों को मंगलवार देर रात तरयासुजान पुलिस ने हिरासत लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियों को हमीरपुर पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन

गिरोह के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, हमीरपुर जिले में पूर्व सांसद के घर सामान लेकर जा रहे ट्रक चालक से 50 हजार रुपये मांगे गए। इस मामले में हमीरपुर के नगर कोतवाली थाने में हर्षित यादव व उसके साथियों के खिलाफ 22 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज है। हमीरपुर पुलिस की जांच में तमकुहीराज थाना क्षेत्र के जालसाजों के नाम आए हैं। इसी आधार पर पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नंबर-14 चंद्रशेखर आजाद नगर में मंगलवार देर रात तरया सुजान पुलिस ने दबिश दी। वसूली के आरोप में चार युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अन्य जालसाज भूमिगत हो गए हैं। हमीरपुर पुलिस की ओर से उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर स्थानीय पुलिस कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच में पता चला कि गिरोह के गुर्गे लखनऊ से चरखारी आ रहे मिनी ट्रक चालक को हमीरपुर के बेतवा पुल के पास रोक कर 50 हजार रुपये की मांग की। ट्रक चालक ने रुपये नहीं होने की बात बता चरखारी निवासी पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत से मोबाइल पर खुद को जीएसटी अधिकारी बताने वाले हर्षित यादव नाम के व्यक्ति से बात कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह होने पर पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने जीएसटी के उच्चाधिकारियों से संपर्क किया तो उन्होंने इस नाम के अधिकारी को फर्जी बताया। अभी चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही हर्षित यादव ने जान से मारने की धमकी देकर चालक की जेब से 11 हजार रुपये निकालकर भाग गया।

पूर्व सांसद की तहरीर पर हमीरपुर के कोतवाली नगर थाना में हर्षित यादव व गिरोह के अज्ञात साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस की जांच में तमकुहीराज के वार्ड नंबर 14 चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी गिराेह के गुर्गों की भूमिका सामने आई। हमीरपुर पुलिस की सूचना के बाद सीओ तमकुहीराज की निगरानी में तरया सुजान पुलिस चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपियोंको हमीरपुर पुलिस को साैंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed