फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   One arrested with six kilograms of cannabis

Mohali News: छह किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार

Fri, 25 Sep 2026 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
One arrested with six kilograms of cannabis
लालड़ू। हंडेसरा पुलिस ने छह किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पहचान बिहार के भागलपुर जिले के मदरापुर गांव निवासी अवधेश साह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई हरगोबिंद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गांव नगला के पास संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे अंबाला कैंट की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से छह किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर डेराबस्सी अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed