फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   It took the police 19 days to determine the motive behind Vineet's murder.

Kanpur News: विनीत की हत्या का मकसद पता करने में पुलिस को लगे 19 दिन

Fri, 25 Sep 2026 03:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
It took the police 19 days to determine the motive behind Vineet's murder.
कानपुर। पुलिस ने विनीत मिनोचा हत्याकांड का छह अगस्त को ही खुलासा कर दिया था लेकिन दोनों आरोपियों विशाल और राजकिशोर की गिरफ्तारी और विशाल की ओर से शालू का नाम लिया जाना पुलिस के लिए काफी नहीं था। पुलिस को शालू की गिरफ्तारी के पीछे बंदिशों की वजह समझ नहीं आ रही थी। बस, यहीं से पुलिस ने हत्या के कारण का पता लगाने के लिए अपनी जांच को जारी रखा। पुलिस को खुलासे में 19 दिन लग गए।
विज्ञापन

सुब्रत, उसकी बहन शुभांगी और मां पुनीता से पूछताछ की। सुब्रत से थाने और पुलिस कमिश्नर दफ्तर बुलाकर पूछताछ की गई। जेल में शालू से भी सवाल-जवाब किए गए। इसके साथ ही सुब्रत की फर्म पर पहुंचकर कर्मचारियों को भी घेरा। बुधवार को 24 घंटे का रिमांड लिया। यहां सुब्रत व विशाल का सामना कराया तो 19 दिन पहले शालू का नाम लेने वाले विशाल की जुबान पर सुब्रत का नाम आ गया।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि दुकान में चोरी और पिता-पुत्र के बीच विवाद की बात वहीं के कर्मचारियों से पता लगी थी। इस दाैरान 150 सवाल किए गए तब जाकर हत्या का सही साजिशकर्ता और वजह सामने आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस की जांच में ये तथ्य आए थे सामने
- पांच सितंबर की रात 9:38 बजे शालू और सुब्रत पार्टी के लिए घर से निकले थे।
- रात 9:46 बजे दोनों हत्यारोपियों ने फ्लैट में प्रवेश किया।
- विशाल ड्राइंग रूम में रहा और राजकिशोर दंपती के कमरे में छिपा। दोनों ने चार बार मोबाइल से बात की।
- इसके बाद विशाल भी दंपती के कमरे में छिप गया। लाइट जलती देख विनीत भी उसी कमरे में प्रवेश कर गए।
- दोनों आरोपियों को देखते ही विनीत चीखे तो राजकिशोर ने हाथ पकड़े और विशाल ने चाकुओं से गोद दिया।
- छह सितंबर की सुबह 4:23 बजे शालू और सुब्रत बेटे के साथ पार्टी से लौटे।
- सुबह 4:32 बजे अपार्टमेंट का गार्ड पहुंचा और फिर पुलिस को सूचना दी गई।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पेट, सिर व गले में निकले थे चोटों के 17 घाव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed