फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   थानाध्यक्ष कुर्रा पर कार्रवाई हो

थानाध्यक्ष कुर्रा पर कार्रवाई हो

Thu, 24 May 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कुर्रा पर कार्रवाई हो
मैनपुरी। थानाध्यक्ष कुर्रा पर घूसखोरी के मामले को लेकर एक बार फिर से मोदी फोर पीएम के प्रदेश महामंत्री ने मोर्चा खोल दिया है। महामंत्री का कहना है कि नवागत एसपी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया है। थानाध्यक्ष कुर्रा के विरुद्ध घूसखोरी और सहकर्मियों के साथ अभद्रता के आरोप लगते रहे हैं। बीते 10 अप्रैल को मोदी फोर पीएम के प्रदेश महामंत्री सुनील चौहान ने तत्कालीन एसपी राजेश एस को शिकायती पत्र के साथ ही रिश्वत मांगने का ऑडियो सीडी में उपलब्ध कराया था।
विज्ञापन


इस पर अधिकारी द्वारा जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और थानाध्यक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुुरुवार को मोदी फोर पीएम के प्रदेश महामंत्री एसपी अजय शंकर राय से मिले। उन्हें प्रार्थना-पत्र व ऑडियो सीडी उपलब्ध कराने के साथ जांच कर कार्रवाई की मांग की। वहीं अधिकारी ने उक्त मामले में जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें कि थानाध्यक्ष कुर्रा थाना करहल में तैनाती के दौरान महिला कांस्टेबल के साथ अभद्रता करने के मामले में हटाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed