फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   केयरटेकर प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

केयरटेकर प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Thu, 15 Feb 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
केयरटेकर प्रधानाचार्य के खिलाफ धोखाधड़ी की  रिपोर्ट
मैनपुरी। निलंबित चल रहे एक प्रधानाचार्य ने गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकद्मा पंजीकृत कराया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजा का बाग गली नंबर छह निवासी सुरेश चंद्र यादव महाकवि देव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य पद से निलंबित चल रहे हैं। कुछ दिनों पूर्व उन्हाेंने केयरटेकर प्रधानाचार्य व कुछ कर्मचारियों के विरुद्ध प्रबंधक के फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने की शिकायत थाने में की थी। आरोप है कि पुलिस ने उस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्हाेंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन


न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा गया कि महाकवि देव इंटर कुसमरा में वर्तमान में जो केयरटेकर प्रधानाचार्य जुगराज सिंह यादव हैं। वह प्रबंधक विवेक यादव निवासी फ्रेंडस कालोनी इटावा के फर्जी हस्ताक्षर कर विद्यालय में पदोन्नति, सेवानिवृत्ति, कर्मचारियों के वेतन आदि के कार्य में प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि प्रबंधक वर्तमान में कानपुर जेल में बंद हैं। इसमें कुछ कर्मचारी भी उनका साथ दे रहे हैं। केयरटेकर प्रधानाचार्य अनुचित लाभ लेने के साथ ही उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं। उक्त प्रार्थना-पत्र पर न्यायालय के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed