फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दबंगों से दुखी बीएसएफ जवान के परिवार ने छोड़ा घर

दबंगों से दुखी बीएसएफ जवान के परिवार ने छोड़ा घर

Sat, 22 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
दबंगों से दुखी बीएसएफ जवान के परिवार ने छोड़ा घर
मथुरा। दबंगों की दबंगई से फौजी परिवार ने नौहझील के गांव बाघई से पलायन कर लिया है। सामान लेने गए फौजी को दो घटें तक गांव से नहीं निकलने दिया गया। पुलिस की मदद से निकले फौजी परिवार ने एसपी देहात से अपना दुखड़ा रोया। झूठा फंसाने वाले किसान नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नौहझील के गांव बाघई निवासी मनोज कुमार बीएसएफ में जवान है। वर्तमान में वह गुजरात के दांतेवाड़ा में 94 बटालियन में तैनात है। एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला को फौजी ने दिए शिकायती पत्र में एक किसान नेता पर आरोप लगाया है। पत्र में कहा है कि उसका झगड़ा भाई पंकज कुमार से चल रहा है।
विज्ञापन


किसान नेता ने उनकी बेटी पूनम कुमारी एवं बेटे कौशल समेत पूरे परिवार के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकद्दमा दर्ज करा दिया। ड्यूटी पर रहते हुए उसके खिलाफ भी चोरी का मुकद्दमा दर्ज करा दिया। 80 दिन से छूट्टी पर आए फौजी ने किसान नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच कराई जा रही है। तथ्य सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed