{"_id":"596529ee4f1c1b00278b46c2","slug":"21499802094-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-एक्सप्रेसवे मदरा के पास युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ-एक्सप्रेसवे मदरा के पास युवक को गोली मारी
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। डौकी थाना क्षेत्र के बमरौली कटारा चौकी क्षेत्र के ग्राम एत्मादपुर मदरा में मंगलवार रात करीब नौ बजे डेयरी पर दूध देकर लौट रहे युवक जितेंद्र को गांव के ही लोगों ने घेरकर पकड़ने का प्रयास किया। वह भागा तो उसे गोली मार दी गई। गोली उसकी वांह में लगी है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है। चार युवकों के खिलाफ तहरीर मिली है। उनकी तलाश की जा रही है।
ग्राम एत्मादपुर मदरा निवासी जितेंद्र पुत्र रामप्रकाश ताजगंज स्थित एक डेरी पर दूध देकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मदरा के पास बने सर्विस रोड से गांव की ओर जाते समय रात करीब 9 बजे 4-5 लोगों ने उसे घेरकर रोकने की कोशिश की। हमलावरों ने उसके सर में डंडा मारकर गाडी से गिराने का प्रयास किया परन्तु वह नहीं रूका।
इस पर हमलावरों ने उस पर गोली चला दी जो उसकी बांह में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जितेंद्र के परिजन मौके पर पहुंचे तबतक हमलावर भाग गये। घटना की सूचना मिलते ही सीओ फतेहाबाद व इंस्पैक्टर डौकी मौके पर पहुंच गये तथा हमलावरों की तलाश की लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा पर फिर सवाल उठे हैं। भले ही घटना के पीछे रंजिश बताई जा रही हो लेकिन जिस तरह वारदात अंजाम दी गई, उससे लगता है कि सुरक्षा में ढील दी जा रही है। 28 जून को डौकी में रोड होल्ड अप की वारदात हुई थी। फतेहाबाद में रोड होल्ड अप की कोशिश की गई थी। इसके बाद कानवाई लगा दी गई थी। दावा किया गया था कि पूरे क्षेत्र में सुरक्षा रहेगी लेकिन एक और वारदात हो गई। चार बदमाश गोली चलाकर भाग गए। पुलिस उन्हें पकड़ भी नहीं पाई।
घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस हमलावों की तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा - एके सिंह, सीओ फतेहाबाद।