फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   20leks

साधन सहकारी समिति मनिया में 20 लाख का घपला

Thu, 22 Dec 2016 12:55 AM IST
साधन सहकारी समिति मनिया में 20 लाख का घपला
साधन सहकारी समिति मनिया में 20 लाख का घपला Updated Thu, 22 Dec 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
20leks
साधन सहकारी समिति मनिया में 20 लाख का घपला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ब्लाक अकोला के साधन सहकारी समिति मनिया के सचिव और अकाउंटेंट पर दस्तावेजों में हेराफेरी कर 20 लाख रुपये का घपला करने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष हरवीर सिंह ने सचिव जयप्रकाश और अकाउंटेंट रमेश पर किसानों से ऋण वसूली में दस्तावेजों का उलट फेर कर घपले का आरोप लगाते हुए शिकायत जिला सहकारी समिति के अध्यक्ष की है। उन्होंने अपर जिला सहकारी अधिकारी आगरा देवेन्द्र प्रताप सिंह और उपमहाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक उमेश कुमार को जांच के लिए बुधवार को मनिया समिति पर भेजा। वहां उन्हें समिति पर ताला लगा मिला। अपर जिला सहकारी अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसान बद्रीप्रसाद, ज्योति प्रसाद, छत्रपाल, रामवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, महाराज सिंह आदि पर ऋण बकाया बताया गया है। वहीं, किसानों ने ऋण समय पर जमा करने की बात कही है। उनका कहना है कि ऋण जमा करने के बाद मिली रसीदें उनके पास हैं। 

घपले की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में किसान समिति पर पहुंच गये। वहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। बताया कि आरोपी सचिव और अकाउंटेंट पर 2014 में भी घपले का आरोप साबित हुआ था। तब उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। किसानों ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। रालोद के जिलाध्यक्ष बृजेश चाहर ने कहा कि किसानों की कमाई का एक-एक रुपया कर्मचारियों से वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed