फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका जताई

दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका जताई

Thu, 06 Sep 2018 11:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 06 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका जताई
Demo Pic
आगरा के दो थाना क्षेत्र में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया है। हालांकि दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं शाहगंज थाने के नरीपुरा क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर जान गंवा दी। इधर परिजनों का आरोप है कि दहेज के चलते ससुरालियों ने उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को फांसी पर लटका दिया है।
विज्ञापन


सुसाइड : 1
खंदारी निवासी अमरदीप (19) पुत्र अशोक जूता कारीगर था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले वह हादसे का शिकार हो गया था। सिकंदरा स्थित एक निजी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। सिर में चोट लगने के कारण दिमागी रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार रात उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमरदीप के बड़े भाई की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर थाना हरीपर्वत ने बताया कि विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन


सुसाइड : 2
ग्यासपुरा, शाहगंज निवासी अरुण कुमार (20) पुत्र जसराम जूता कारीगर था। बुधवार को भाई काम पर गए थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि अरुण घर की छत पर टिनशेड के नीचे बैठा हुआ था। बहन करिश्मा छत पर आई तो वह जमीन पर पड़ा हुआ था। परिजन उसे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि अरुण के विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की बात सामने आई है, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड : 3
यमुना ब्रिज निवासी पूजा (23) पुत्री मन्नूराम की शादी 10 महीने पहले नरीपुरा निवासी सुशील के साथ हुई थी। सुशील जूता कारीगर है। मायका पक्ष के लोगों ने बताया कि बुधवार को ससुरालियों ने बताया कि पूजा की हालत बिगड़ गई है। इस पर परिजन ससुराल आ गए। यहां पर पूूजा मृत पड़ी थी। पूछताछ पर ससुरालियों ने बताया कि पूजा ने फांसी लगा ली है, उसे अस्पताल भी लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि पति सहित अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed