फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जमीन के विवाद में किसान और उसके बेटे पर जानलेवा हमला

जमीन के विवाद में किसान और उसके बेटे पर जानलेवा हमला

Sun, 24 Dec 2017 11:17 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में किसान और उसके बेटे पर जानलेवा हमला
हमला
बिछवां (मैनपुरी)। जमीन के विवाद को लेकर गांव सिमरई सहारा में रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान धारदार हथियार से हमला करके विपक्षियों ने किसान और उसके बेटे को घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के गांव सिमरई सहारा निवासी भुवनेश भूषण किसान है। उसका गांव निवासी सूरजपाल से छह बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार की दोपहर को उक्त भूमि पर कब्जे की सूचना पर भुवनेश अपने पुत्र आशीष के साथ खेत पर गया। वहां दूसरे पक्ष के लोग मौजूद थे। दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इस दौरान विपक्षियों ने लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और फरसा से हमला कर दिया। हमले में आशीष के सिर में कुल्हाड़ी लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं भुवनेश भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से पुलिस ने मारपीट कर रहे कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed