{"_id":"5a3e92184f1c1b96698bab4d","slug":"201514050072-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी सिपाही को पीड़िता ने दी क्लीन चिट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोपी सिपाही को पीड़िता ने दी क्लीन चिट
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ छेड़छाड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। चौकी मेें युवती के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल होने के बाद जेल गए सिपाही को क्लीन चिट मिल गई है। एसपी ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद सिपाही की गिरफ्तारी की गई थी। उसके विरुद्ध अब विभागीय कार्रवाई चल रही है।
मई माह में एक सिपाही का चौकी पर शिकायत करने आई युवती के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया था। वीडियो में सिपाही चारपाई पर लेटा नजर आ रहा था। एक महिला जमीन पर बैठी थी वहीं सिपाही युवती से अश्लील हरकत कर रहा था। हरकत बढ़ने के बाद युवती वहां से भाग जाती है।
इसे किसी ने मोबाइल में कैद कर लिया था। जब वीडियो वायरल हुआ तो तीन जून को चौकी इंचार्ज ने सिपाही ईश्वरी प्रसाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश कर जब युवती से जानकारी ली तो उसने सारी सच्चाई बताई थी। इसके बाद पुलिस ने सिपाही को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
जब मामला न्यायालय मे पहुंचा तो युवती ने बयान बदल दिए। उसने छेड़खानी के आरोप से इंकार करते हुए कहा कि सिपाही उसके कपड़ों में लगी मिट्टी हटा रहा था। वहीं इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभागीय जांच की जा रही है। न्यायालय में पीड़िता का बयान बदलना अड़चन डाल रहा है।