फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कचहरी हवालात में बंदियों ने की नारेबाजी

कचहरी हवालात में बंदियों ने की नारेबाजी

Wed, 20 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
कचहरी हवालात में बंदियों ने की नारेबाजी
कचहरी हवालात में बंदी के हंगामे पर आई पुल‌िस - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। जेल से न्यायालय में पेशी पर आए बंदियों ने बुधवार को कचहरी हवालात में जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेशी पर जाने से मना कर दिया। हवालात के सिपाहियों ने इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। दीवानी पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बंदियों को समझा बुझाकर पेशी पर जाने के लिए तैयार किया।
विज्ञापन


बुधवार को जेल से न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस के वाहन से लाया गया था। सुबह से दोपहर तक तो बंदी हवालात से पेशी पर जाते रहे, लेकिन दोपहर करीब डेढ़ बजे बंदियों ने नारेबाजी करते हुए पेशी पर जाने से ही मना कर दिया। उनका आरोप था कि पेशी पर ले जाने वाले सिपाही बंदियों के परिवारीजनों से उनको मिलने नहीं देते हैं।
विज्ञापन


मिलाई के नाम पर वसूली करते हैं। जिन बंदियों के परिवारीजन या रिश्तेदार रुपये दे देते हैं उनको सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाती हैं। जिन बंदियों के परिवारीजन रुपये नहीं दे पाते हैं उनका उत्पीड़न किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवालात में तैनात सिपाही और दारोगा उन बंदियों का उत्पीड़न करते हैं। बंदियों ने जब पेशी पर जाने से मना कर दिया तो हवालात में तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ दीवानी हवालात पहुंचे। तब तक दीवानी हवालात के बाहर मुलाकातियों और वादकारियों की भीड़ जमा हो गई।

कोतवाली प्रभारी ने भीड़ को हटाने के बाद बंदियों की समस्याएं सुनकर उनको समझा बुझाकर शांत कराया। दोपहर दो बजे के बाद ही बंदी दीवानी हवालात से पेशी पर जाने के लिए तैयार हुए।



एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि बंदियों की मांगें नियम विरुद्ध हैं। क्यों कि पेशी पर बंदी पुलिस की सुरक्षा में होते हैं। ऐसे में न तो उन्हें परिजनों से मिलने दिया जा सकता है और न ही अकेला छोड़ा जा सकता है। साथ ही उन्हें किसी भी तरह का बाहरी खाद्य पदार्थ भी नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed