फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अमरूद के पेड़ पर लटका मिला अज्ञात का शव

अमरूद के पेड़ पर लटका मिला अज्ञात का शव

Mon, 31 Jul 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
अमरूद के पेड़ पर लटका मिला अज्ञात का शव
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव रतनपुरा बरा स्थित अमरूद के बाग में रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव पेड़ पर कमीज के फंदे से लटका मिला। मृतक महज तीन फीट की ऊंचाई पर था। उसके पैर जमीन पर रखे थे। ग्रामीणों में जहां हत्या कर लटकाने की चर्चा थी। वहीं पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। शव को सील कर मोर्चरी भेजा गया है।
विज्ञापन


गांव रतनपुर बरा मार्ग स्थित अमरूद की बगिया से रविवार सुबह जब ग्रामीण गुजर रहे थे। तभी उनके नजर पेड़ पर तीन फीट की ऊंचाई पर लटके एक युवक पर पड़ी। पास जाकर देखा तो करीब 25 वर्ष के युवक का शव पेड़ पर कमीज के फंदे से लटका हुआ था। उसके पैर जमीन पर रखे हुए थे। कुछ ही देर में खबर गांव में फैल गई और मौके पर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव जिस पेड़ पर लटका हुआ था उसकी ऊंचाई करीब पांच से छह फीट होगी। वहीं शव का आधा हिस्सा जमीन को छू रहा था। जिससे लग रहा था कि युवक की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है। उधर पुलिस घटना को आत्महत्या मान रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed