फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   तालाब पर दबंगों ने किया कब्जा, घरों में घुसा बारिश का पानी

तालाब पर दबंगों ने किया कब्जा, घरों में घुसा बारिश का पानी

Wed, 01 Aug 2018 10:29 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
तालाब पर दबंगों ने किया कब्जा, घरों में घुसा बारिश का  पानी
मैनपुरी-बरनाहल। गांव बिनायकपुर में दबंगों ने 100 वर्ष पुराने तालाब पर कब्जा कर लिया है। इस कारण बारिश का पानी ग्रामीणों के घरों में भर गया है। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया साथ ही तालाब को कब्जा मुक्त कराने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन


गांव बिनायकपुर में गाटा संख्या 677 पर तीन बीघा जमीन पर करीब 100 वर्ष पुराना तालाब बना हुआ है। इसी तालाब में गांव का पानी एकत्रित होता है। तालाब के किनारे से ही गांव में आने-जाने के लिए भी रास्ता बना हुआ है। ग्राम प्रधान के समर्थकों ने तालाब पर कब्जा कर लिया है। वहीं रास्ता भी बंद कर दिया है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं अतिक्रमण होने के कारण बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि अतिक्रमणकारियों को ग्राम प्रधान की ओर से सह मिली हुई है। इस कारण कोई भी ग्रामीण शिकायत करता है तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। बखेड़ी सिंह, बेताल सिंह, दुर्वेश कुमार, हृदेश कुमार, बारेलाल, विजय कुमार, विशंभर सिंह, बबलू यादव, शेरपाल सिंह, अनेग सिंह, अशोक कुमार, रमेश चंद्र, देवेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, श्रीपाल, सुशील कुमार, विजय कुमार ने तालाब कब्जामुक्त कराने और अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed