{"_id":"5a882e854f1c1b93268ba98b","slug":"191518874245-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलामुखी के साथ मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंगलामुखी के साथ मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़
Updated Sat, 17 Feb 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। न्यू गाड़ीवान में रह रही मंगलामुखी जब शिकायत लेकर साथी के घर गई तो उसके साथ मारपीट कर गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मंगलामुखी ने मारपीट के साथ ही नकदी व सोने की चेन लूटने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान निवासी मंगलामुखी रुचि करहल क्षेत्र में आयोजन में बधाई मांगती है। शनिवार को जब वह एक शादी समारोह में नेग मांगने पहुंची तो वहां बताया कि कुछ मंगलामुखी वहां से पहले ही रुपये ले जा चुके हैं। जानकारी होने के बाद रुचि जब शिकायत करने साथी मंगलामुखी के घर पहुंची तो वहां झगड़ा होने लगा।
आरोप है कि रुचि के साथ मारपीट करते हुए उसकी गाड़ी को भी तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद यूपी 100 के पुलिसकर्मी जांच करने पहुंचे। थाने में दी गई तहरीर में रुचि ने 50 हजार की नकदी व सोने की चेन लूटने का आरोप भी लगाया है। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि मारपीट का मामला है। जांच की जा रही इसके बाद मुकद्मा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।