{"_id":"6a95c45ba7f3421b340b9ff8","slug":"the-sp-listened-to-the-grievances-of-complainants-during-the-public-hearing-and-issued-instructions-for-their-immediate-resolution-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-156424-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जनसुनवाई में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस कार्यालय में सोमवार को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने जनसुनवाई की। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को एसपी ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और प्राप्त प्रार्थना पत्रों का स्वयं अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए। साथ ही निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
एसपी ने कहा कि शिकायतकर्ता को उसके प्रकरण में की गई कार्रवाई की समयबद्ध जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक देरी या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं न्यायोचित राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई केवल शिकायतें प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ फरियादियों की समस्याएं सुनकर प्रभावी कार्रवाई करना उनका जिम्मेदारी है।