{"_id":"5a3aa1474f1c1bc8678c2a85","slug":"191513791815-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा पर तेजाब फेंकने के दूसरे आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा पर तेजाब फेंकने के दूसरे आरोपी को भेजा जेल
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली। छात्रा पर तेजाब से हमले के मामले में पूर्व पकडे़ जा चुके दूसरे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार दिखा पुलिस ने चालान कर जेल भेजा है। एक आरोपी पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। वहीं तीसरे की तलाश में पुलिस टीमें गैर जनपदों में दबिश दे रही है।
उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर की दोपहर घर में अकेली छात्रा पर नामजद आरोपियेां ने तेजाब से हमला कर दिया था। हमले में झुलसी छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पतला में भर्ती कराया गया था। वहां से सैफई रेफर किया गया था।
इस बीच पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश में जुट चुकी थी। छात्रा की हालत बिगड़ने के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां अब उसकी हालत स्थिर हो रही है। वहीं पुलिस ने कुछ दिन पूर्व एक आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
सचिन की गिरफ्तारी के अगले दिन ही दूसरे आरोपी आशीष गुप्ता को भी पुलिस ने पकड़ लिया था। मगर उसकी गिरफ्तारी की बात को पुलिस कुछ दिन दबाए रही। तीसरे आरोपी के बारे में पूछताछ की जाती रही।
बुधवार को पुलिस ने आशीष गुप्ता को लिखापढ़ी करने के बाद जेल भेजा। एएसपी ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि जल्द ही तीसरा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होगा। पीड़िता का उपचार दिल्ली में चल रहा है। उसकी हालत में काफी सुधार हुआ है।