फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   वृंदावन में रह रहा इटली का निवासी गिरफ्तार किया

वृंदावन में रह रहा इटली का निवासी गिरफ्तार किया

Wed, 03 Apr 2019 11:05 PM IST
pawan pawan pawan pawan
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन में रह रहा इटली का निवासी गिरफ्तार किया
पकड़ा गया अारोपी - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। टूरिस्ट वीजा समाप्त होने के बाद भी वृंदावन में रह रहे इटली के एक व्यक्ति को एलआईयू व पुलिस की टीम ने परिक्रमा मार्ग स्थित वराह घाट से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब चार वर्षों से यहां रह रहा था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसके कब्जे से एक ड्राइविंग लाइसेंस व इटली का हेल्थ कार्ड भी बरामद किया है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के निर्देश पर पुलिस ने एलआईयू की टीम के साथ 52 वर्षीय आंद्रे ग्रेगो को मंगलवार रात रास्ते में रोका था। वह भारत में निवास करने के लिए वैध प्रपत्र नहीं दिखा सका। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


52 वर्षीय आंद्रे ग्रेगो पुत्र फ्रेंको ग्रेगो निवासी इटली ने करीब आठ वर्ष पूर्व 45 वर्षीय चन्द्रमणि निवासी कुल्लू, हिमाचल प्रदेश से उड़ीसा के कोणार्क मंदिर में शादी की थी। साल 2015 में दोनों वृंदावन के गऊघाट क्षेत्र में आकर बस गए। बताते हैं कि आंद्रे 2015 में ही छह माह के टूरिस्ट वीजा पर यहां आया था। बाद में वीजा समाप्त होने पर किसी की सलाह पर उसने उसे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली का प्रभार देख रहे रहे विपिन कुमार भाटी ने बताया कि इटली के व्यक्ति केे पकड़े जाने की सूचना इंबैसी (दूतावास) को भी दे दी गई है। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक एलआईयू सत्यनारायण गौतम, मुख्य आरक्षी एलआईयू उमेश चंद्र शास्त्री व आरक्षी अजीत कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed