{"_id":"5a1b07014f1c1b9e678be23d","slug":"181511720705-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की मड़ाई के विवाद में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धान की मड़ाई के विवाद में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर में रविवार को धान की मढ़ाई के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। जानकारी के मुताबिक रविवार की अपराह्न एक पक्ष के लोग धान की मढ़ाई कर रहे थे। तभी धूल पड़ोसी के घर में चली गई। इस पर एतराज जताते हुए दूसरे पक्ष के लोग विवाद पर उतारू हो गए।
गहमागहमी के बीच दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते अवैध असलाह से फायरिंग होने लगी। गांव में फायरिंग के चलते दहशत फैल गई। ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। हालांकि इस दौरान किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
घटना के समय पुलिस चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था में लगी जिस वजह से काफी देर तक हंगामा होता रहा। गांव के कुछ लोगों ने दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को शांत कराया। जिसके बाद दोनोें पक्ष के लोग वहां से चले गए। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई थी।