{"_id":"59f4bf674f1c1b8d698b8268","slug":"181509212007-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
हमलावर नीरज की गिरफ्तारी पर पुलिस से बहस करती महिलाएं
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/घिरोर। थाना क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला करने व दरोगा व सिपाही को गोली मारने के मामले में वांछित चल रहे शातिर नीरज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को वह औंछा क्षेत्र स्थित ससुराल में आया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस नीरज का एनकाउंटर न कर दे इस डर के चलते घिरोर थाने के बाहर करीब सौ से अधिक महिलाओं व पुरुषों की भीड़ जमा हो गई। उन्हें पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ा। बाद में सीओ के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
बता दें कि घिरोर थाना पुलिस 22 अगस्त की रात गांव शाहजहांपुर निवासी जानलेवा हमले के वांछित नीरज यादव की तलाश में दबिश देने गई थी। नीरज के साथ उसका भाई भी एक घर में मौजूद था। पुलिस के आने की भनक लगने के बाद आरोपियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। पुलिस पर कुछ ग्रामीण भी फायर कर रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच आरोपी नीरज और उसके साथियों ने पुलिस पर काफी देर तक फायरिंग की। इस बीच गोली लगने से एसआई पुरुषोत्तम और शिवसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस की जीप भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया था।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी नीरज, पिंकी व 25 अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। इसके बाद से पुलिस नीरज की तलाश कर रही थी। शनिवार को सूचना मिली कि आरोपी नीरज औंछा क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल में मौजूद है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी नीरज यादव को दबोच लिया।
पुलिस नीरज का एनकाउंटर न कर दे। इस डर के चलते थाने के बाहर परिवारीजन व ग्रामीण जमा हो गए। उन्हें हटाने के लिए पुलिसफोर्स ने हल्का बल प्रयोग किया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
थाने के बाहर आरोपी के परिवारीजनों की भीड़ जुटने के बाद पीएसी को भी बुला लिया गया। सुरक्षा को लेकर थाने के बाहर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए। हंालाकि अभी तक पुलिस गिरफ्तारी के संबंध में अभी कुछ भी जानकारी देने से बच रही है।