{"_id":"5b4b501b4f1c1bc6508b4c86","slug":"171531662363-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव शाहआलमपुर के पास बाइक सवार युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। गांव भनऊ निवासी हरिओम दुबे (32) पुत्र अवध किशोर दुबे हाल निवासी चांदेश्वर रोड मैनपुरी किसी काम से कुरावली गया था। शनिवार की रात वह बाइक से लौट रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे जैसे ही वह शाहआलमपुर गांव के पास पहुंचा तभी चालक ने उसे ट्रक की चपेट में ले लिया।
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ समय बाद ही युवक की मौत हो गई। जानकारी होने पर युवक के परिजनों भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने पीछे दो वर्ष की बेटी और छह माह का बेटा छोड़ गया है।