{"_id":"5b2d37c74f1c1bda6e8b96df","slug":"171529690055-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गोली मारकर हत्या, रैपुरा रोड पर मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की गोली मारकर हत्या, रैपुरा रोड पर मिला शव
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के चनौरा से रैपुरा जाने वाले
मार्ग पर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। शव पड़े होने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी राहुल यादवेंदु एवं एसपी सिटी सहित कई थानों का फोर्स पहुंच गया। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ खुलाशे के लिए जुटने के निर्देश दिए।
संतोषनगर गली नं. नौ निवासी बंटी (20) गुरुवार शाम करीब छह बजे घर से चला गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। बंटी के परिजनों ने आस-पास तलाश करने के साथ ही रिश्तेदारी में खोजबीन की। काफी खोजबीन किए जाने के बाद पता ही नहीं चल सका। इधर शुक्रवार को सुबह कुतुकपुर चनौरा से रैपुरा जाने वाले मार्ग पर युवक का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। युवक के गर्दन और बांह में गोली लगी थी। थाना पुलिस ने शव शिनाख्त कराने का प्रयास किया तो उसकी शिनाख्त बंटी निवासी संतोषनगर के रूप में हुई। शिनाख्त होने के ही साथ रमेश के परिवार में कोहराम मच गया।
युवक की हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी राहुल यादवेेेंदु, एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मृतक बंटी के भाई प्रदीप कुमार ने ही अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला तिलकनगर निवासी महिला बेटी का शव लेकर शुक्रवार की शाम थाना उत्तर में पहुंची। महिला ने दहेज की खातिर हत्या करने का ही आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थाना पुलिस ने कोई मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। महिला का आरोप था कि उसकी एटा- फिरोजाबाद पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। उसका पति हत्या के आरोप में जेल में बंद है।
तिलकनगर निवासी सीमा शुक्रवार शाम अपने बेटी पूजा ठाकुर पत्नी गोविंद सिंह का शव लेकर थाना उत्तर पहुंची। सीमा ने कहा कि मैंने अपनी बेटी पूजा का विवाह 16 मई 2017 को किया था। लेकिन शादी के बाद से ससुरालीजन उसे दहेज की मांग करने लगे। इसके कारण उसकी बेटी पिछले काफी दिनों से मायके में रह रही थी। सीमा का कहना है कि पूजा का पति गोविंद सिंह 20 जून को घर पर आया था। एक दिन रुकने के बाद 21 जून को बेटी को बाजार घुमाने के लिए ले गया था लेकिन देर शाम को एंबुलेंस से बेटी का शव लेकर घर पर पहुंचा। सीमा का आरोप है कि शव अपने घर एटा ले गया।
सीमा का आरोप है कि पूजा के ससुरालीजन शव का अंतिम संस्कार करना चाहते थे। लेकिन विरोध करते हुए थाना पुलिस को सूचना दी और एटा पुलिस ने मामला फिरोजाबाद का होने के कारण यहां पर भेज दिया। इसके कारण वह बेटी का शव को लेकर ही अपने अधिवक्ता के साथ थाना उत्तर पहुंची थी। पीड़िता ने कहा कि पुलिस हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर प्रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि कुछ लोग शव लेकर थाने पर आए थे। मामला एटा का होने के कारण यहां मामला दर्ज नहीं हो सकता है।