{"_id":"5b212b574f1c1bb51e8b5a39","slug":"171528900439-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने दो राज्यों के छह जिले किए पार पर कहीं नहीं हुई चेकिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने दो राज्यों के छह जिले किए पार पर कहीं नहीं हुई चेकिंग
Updated Wed, 13 Jun 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तेज रफ्तार ओवरलोड बस दो राज्यों के छह जिलों से होकर गुजरी। कहीं भी बस को पुलिस और संभागीय परिवहन विभाग की ओर से चेक नहीं किया गया। अगर अफसर सजग होते तो शायद दिल दहला देने वाले इस हादसे को रोका जा सकता था। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 17 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार कौन है?
मान ट्रेवेल्स की बस मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे जयपुर (राजस्थान) से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई। यात्रियों की मानें तो बस में सवारियों को खचाखच भरा गया था। निर्धारित क्षमता 54 यात्री के स्थान पर बस में 90 से करीब सौ यात्री सवार थे। बस की छत पर ही करीब 25 से 30 यात्री बैठे थे। बस की रफ्तार भी सौ और 120 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब थी। जयपुर से चली बस राजस्थान के जिला महुआ, भरतपुर के बाद उत्तर प्रदेश के आगरा इसके बाद फिरोजाबाद होते हुए मैनपुरी जिले में दाखिल हुई।
आगरा से लखनऊ एक्सप्रेस होते हुए बस मैनपुरी के करहल पहुंचा और यहां से इटावा-मैनपुरी मार्ग पर दौड़ने लगी। छह जिलों से ओवरलोड बस पास हुई, लेकिन कहीं पर भी बस की चेकिंग नहीं की गई। घायलों का कहना था कि अगर बस की रास्ते में चेकिंग होती तो शायद यह हादसा नहीं होता। मान ट्रेवेल्स की बस फर्रुखाबाद के विमल चतुर्वेदी की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है। उनकी और अन्य बसें भी फर्रूखाबाद-जयपुर के बीच चलती हैं। यात्रियों ने बताया कि बस पर दो चालक थे। चालक राजेश यादव निवासी परमनगर फर्रुखाबाद आगरा में टोल टैक्स पर उतर गया था। इसके बाद बस की स्टेयरिंग 22 वर्षीय मुकुल निवासी गुरसहायगंज फर्रूखाबाद ने संभाल ली थी।