{"_id":"5afae2d34f1c1be4408b575d","slug":"171526391507-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी किनारे दबिश देकर तोड़ीं अवैध शराब की भट्ठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काली नदी किनारे दबिश देकर तोड़ीं अवैध शराब की भट्ठियां
Updated Tue, 15 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/कुरावली। थाना पुलिस ने सोमवार की रात गांव अलूपुरा काली नदी किनारे छापेमारी की। पुलिस को देखकर शराब बना रहे लोग नदी में कूद कर भाग गए। पुलिस ने मौके से बरामद सैकड़ों लीटर लहन को नष्ट कर दिया। वहीं मिलावटी कच्ची शराब भी बरामद की। भागे हुए दो लागों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है।
थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने का धंधा जोरों पर जारी है। एसपी अजय शंकर राय ने थानाध्यक्ष को अभियान चलाकर खात्मे के निर्देश दिए हैं। सोमवार को थानाध्यक्ष आरके सिंह ने पुलिसबल के साथ गांव अलूपुरा में काली नदी किनारे अवैध शराब बना रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। पुलिस को आता देख आरोपी काली नदी में कूद कर एटा सीमा में प्रवेश कर बच निकले।
पुलिस ने मौके पर सुलग रहीं शराब की दो भट्टियां तोड़ कर नष्ट कर दीं। वहीं उपकरण आदि भी तोड़ दिए। सैकड़ों लीटर लहन को फैलाकर नष्ट किया गया। पुलिस ने करीब 250 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं, मिलावट करने के लिए रखा दो किलो यूरिया भी जब्त कर लिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत भागे हुए आरोपी संतप्रकाश और रामधन के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर तलाश शुरू कर दी है।