फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   त्योहार आते ही फिर धधकने लगी अवैध शराब की भ ट्ठियां

त्योहार आते ही फिर धधकने लगी अवैध शराब की भ ट्ठियां

Fri, 06 Oct 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
त्योहार आते ही फिर धधकने लगी अवैध शराब की भ ट्ठियां
शराब के ड्रम को दिखाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। जिले के कई गांव कच्ची शराब के काले धंधे के लिए जाने जाते हैं। कुरावली, किशनी, बिछवां और थाना कोतवाली क्षेत्र में त्योहार से पूर्व शराब की भट्टियां धधकने लगीं हैं। नदी किनारे शराब बनाने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। पर, कार्रवाई के नाम पर आबकारी और पुलिस विभाग के अफसर खामोश बैठे हैं।
विज्ञापन



जिले भर में कई गांव हैं जिनमें कच्ची शराब बनाने व बेचने का धंधा किया जाता है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों ने धंधा बंद कराने के प्रयास किए। अभियान चलाकर शपथ भी दिलाई गई। पर, अवैध शराब के धंधेबाजों पर कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन


थाना कुरावली क्षेत्र में गांव अलूपुरा समेत नदी किनारे के अधिकतर गांव में कच्ची शराब बनाने की भट्टियां धधकतीं हैं। पुलिस भी अपना हिस्सा लेकर खामोश तमाशा देखती रहती है। जब अधिकारी कार्रवाई के निर्देश देते हैं। कुछेक भट्टियां नष्ट कर कार्रवाई दिखा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा किशनी और बिछवां और भोगांव क्षेत्र में भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने का काम किया जाता है। थाना कोतवाली क्षेत्र की बात करें तो गांव पुसैना, नवादा, इटौरा, भोजपुरा, केलनपुर, हरिहरपुर, अंगौथा नगरिया समेत करीब एक दर्जन से अधिक गांव में मिलावटी कच्ची शराब बनाई और बेची जा रही है। वहीं गिहार कालोनी में पुलिस की नाक के नीचे


थाना कुरावली क्षेत्र के एक गांव से एटा और आसपास के जिलों में कच्ची शराब भेजी जाती है। यही कच्ची शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। बाद में पुलिस ने एक आरोपी को मामूली धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया था। इतना ही नहीं एटा में हुई मौतें कुरावली से भेजी गई शराब की वजह से हुई थी। इस बात को भी अधिकारियों ने नकार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed