फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   किशोरी से दुष्कर्म कर इंटरनेट पर डाला अश्लील वीडियो

किशोरी से दुष्कर्म कर इंटरनेट पर डाला अश्लील वीडियो

Mon, 24 Jul 2017 01:15 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म कर इंटरनेट पर डाला अश्लील वीडियो
rape
आगरा। शाहगंज क्षेत्र में परिचित युवक ने किशोरी की अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी देने लगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले वीडियो इंटरनेट पर डालकर किशोरी को बदनाम कर दिया। रविवार को घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शाहगंज क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी के घर पर परिचित युवक का आना-जाना था। कुछ महीने पहले भी युवक घर आया था। इस दौरान उसने मोबाइल से किशोरी की अश्लील क्लीपिंग बना ली। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध किया। इस पर उसकी वीडियो एक सप्ताह पहले इंटरनेट पर डाल दी। वीडियो वायरल हो गया। इसका पता चलने पर किशोरी दहशत में आ गई। उसने घर से निकलना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को किशोरी घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर वह घर में घुस आया। उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी का शोर सुनकर लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई लगाने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed