फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   दर्ज रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच करे पुलिस

दर्ज रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच करे पुलिस

Mon, 02 Apr 2018 10:38 PM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
दर्ज रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच करे  पुलिस
मैनपुरी। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को ज्ञापन दिया है। संगठन के अध्यक्ष के खिलाफ साजिश के तहत झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का आरेाप लगाकर निष्पक्ष जांच कराकर रिपोर्ट निरस्त कराने की मांग की है। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी तथा सदस्य सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष वोट सिंह यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिला। एसपी को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि संगठन के जिलाध्यक्ष पूर्व चेयरमैन करहल संजीव यादव गुड्डू के खिलाफ साजिश के तहत थाना करहल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जो घटना बताई गई है उसके संबंध में करहल के लोगों से जानकारी की जा सकती है।
विज्ञापन


पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर पुलिस मामले को जांच के नाम पर लटका रही है। थाना करहल में दर्ज रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच कराकर रिपोर्ट को निरस्त कराया जाए। एसपी राजेश एस ने जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वरिष्ठ महामंत्री पवन गुप्ता, महामंत्री सुभाष यादव, पवन तापड़िया, योगेश चौहान, लालजी गुप्ता, प्रवेश गुप्ता, संजीव शाह, अरुण गुप्ता, नरेश जैन, राजेश उपाध्याय, संजय सक्सेना, संजय गुप्ता, राहुल यादव, रामवीर शाक्य, अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed