फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   जालिमों ने तीन घंटे तक पीटा कलेजे के टुकड़े को

जालिमों ने तीन घंटे तक पीटा कलेजे के टुकड़े को

Wed, 05 Jun 2019 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
जालिमों ने तीन घंटे तक पीटा कलेजे के टुकड़े को
बेटी की हत्या के बाद श्ाव विच्छेदनगृह पर बैठी मां। - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। सोनू की मौत से परिवार को दोहरा झटका लगा है। एक मां ने अपना बेटा खोया है, तो दो भाइयों ने अपना अभिभावक। सोनू परिवार में इकलौता कमाने वाला था, ऐसे में परिवार आर्थिक संकट से भी जूझेगा। बेटे का शव देखकर मां बेसुध हो गई।
विज्ञापन


सोनू की मौत की खबर पर मां सुधा मिश्रा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर बेसुध हो गई। जवान बेटे के शव सामने देख वह फफक-फफक कर रो पड़ी। कलेजे के टुकड़े को खोने का दर्द मां की चीख में बदल गया।
विज्ञापन


वह चीख-चीख कर कह रही थी कि जालिमों ने तीन घंटे तक उसके कलेजे को टुकड़े को बुरी तरह पीटा। वह भगवान के लिए ही सही, कुछ तो रहम करते। बेबस मां की चीख सुनकर अस्पताल में मौजूद महिलाएं उसे दिलासा देती रहीं, लेकिन वह कहती रही कि मैनपुरी ने उसका बेटा उससे छीन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू अपने पीछे विधवा मां के साथ ही 15 वर्षीय भाई लव कुमार और 19 वर्षीय भाई मोनू को छोड़ गया है। साथ आए रिश्तेदार भी शव को देखकर आंसू नहीं रोक सके। उन्होंने बताया कि रात करीब 10 बजे मां की पुत्र से बात हुई थी।

वहीं एक रिश्तेदार ने बताया कि उसकी सोनू से 12 बजे तक बात हुई। एक रिश्तेदार के अनुसार रात करीब 12 बजे से मारपीट शुरू की गई और सुबह करीब तीन बजे तक बेरहमी से पीटते रहे। आरोपी शायद सोनू को मरा हुआ समझकर छोड़ गए।

प्रेम प्रसंग बताया जा रहा हत्या की वजह
सोनू के साथ बेरहमी से मारपीट प्रेम प्रसंग के चलते की गई। सोनू के प्रेम संबंध आरोपी की रिश्तेदार युवती के साथ थे। यह बात स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताई है। बताया है कि युवती के मोबाइल पर सोनू के मैसेज देखने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।


आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
युवक की हत्या की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाली पुलिस बिना देर किए आरोपी टिन्नी भारद्वाज के आवास पर पहुंची, लेकिन यहां ताला लटका हुआ था। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed