फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   खेत में मिले तीन बच्चाें के बैग, पुलिस के हाेश उड़े

खेत में मिले तीन बच्चाें के बैग, पुलिस के हाेश उड़े

Fri, 22 Feb 2019 11:16 PM IST
Pavan kumar पवन कुमार
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
खेत में मिले तीन बच्चाें के बैग, पुलिस के हाेश उड़े
यूपी पुलिस - फोटो : demo pic
भोगांव (मैनपुरी)। सोमनाथ तालाब के पीछे सरसों के खेत में तीन स्कूली बैग मिलने से खलबली मच गई। आनन-फानन में सीओ पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए। किसी अनहोनी की आशंका के बीच पूरे क्षेत्र को खंगाला गया। कुछ समय बाद तीनों बच्चे भी सकुशल मिल गए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में सोमनाथ मंदिर के पीछे शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने तीन स्कूली बैग पड़े देखे। नजदीक जाकर देखा तो आसपास कोई नहीं था। किसी अनहोनी की आशंका के चलते ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सीओ प्रयांक जैन पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। बैग में स्कूल ड्रेस, किताबें, आईकार्ड आदि सामान मिला।
विज्ञापन


आईकार्ड पर विद्यालय का नाम पढ़ने के बाद पुलिस ने स्कूल से संपर्क साधा और बच्चों के परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी के बाद परिजन भी आ गए। बच्चों के इस तरह से गायब होने से परिजन दहशत में दिखे। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बच्चों का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटा बाद तीनों बच्चे खेत पर वापस पहुंचे, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। बच्चों के सकुशल मिलने के बाद पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार 11 वर्षीय बालक कक्षा चार का छात्र है। जबकि उसके साथ सात और छह वर्षीय बहन भी उसके साथ थीं।

पुलिस को जब गायब हुए तीनों बच्चे सकुशल मिल गए तो राहत की सांस ली। जब बच्चों से पूछा गया तो एक बच्चे ने बताया कि उनका अंग्रेजी का टेस्ट था। तैयारी न हो पाने के कारण वह अपनी दोनों बहनों के साथ बस्तों को खेत में छिपाकर बाजार में घूमने चला गया था। जब स्कूल की छुट्टी का समय हुआ तो बैग वापस लेने आए थे।

वहीं जब बैग में स्कूल ड्रेस मिलने की बात पूछी तो बच्चों के जवाब सुन पुलिस भी एक बार हैरत में पड़ गई। बच्चों ने बताया कि वह स्कूल ड्रेस के अंदर ही कपड़े पहनकर आए थे। खेत में स्कूल ड्रेस उतारने के बाद बैग में रखकर बाजार चले गए थे, जिससे स्कूल ड्रेस में उन्हें देख कोई कुछ पूछ न सके। पुलिस ने पूछताछ के बाद बच्चों को परिजनों को सौंप दिया।


पुलिस जब स्कूली बच्चों की तलाश कर रही थी, तभी एक सिपाही ने सीओ को एक तरकीब सुझाई। इस पर अमल करते हुए सीओ प्रयांक जैन ने तीनों बस्तों को उसी स्थान पर रखवा दिया। वहीं पुलिस को वहां से हटाने के बाद सादा वर्दी में तैनात कर दिया गया। स्कूल की छुट्टी के समय जब बच्चे बैग लेने आए तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed