बैंक शाखा प्रबंधक के साथ लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा की चित्रगुप्त कालोनी निवासी संजय अग्रवाल शिकोहाबाद स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। मंगलवार रात नौ बजे टूंडला से कार से एटा जा रहे थे। उनका कहना है कार में पहले से ही तीन युवक बैठे हुए थे। चालक ने उन्हें पीछे की सीट पर बैठा दिया।
तभी दो युवक टूंडला से सवार हो गए। कार जैसे ही तहसील के निकट पहुंची तभी उनके दोनों तरफ बैठे युवकों ने तमंचे दिखाते हुए उन्हें कार में ही बंधक बना लिया। उनके साथ मारपीट करते हुए जेब में रखे 35 हजार रुपये, मोबाइल लूट लिया। इसके साथ ही बदमाशों उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी।
कार के कुछ दूर चलने पर आगरा हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए। शाखा प्रबंधक संजय का आरोप है कि वे रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार पूरे दिन पुलिस उन्हें गाड़ी में घुमाती रही। घटना स्थल पचोखरा बताते हुए वहां रिपोर्ट दर्ज कराने का दबाव बनाती रही।
इंस्पेक्टर ने मामला संदिग्ध बताया है, घटना के 16 घंटे बाद शाखा प्रबंधक ने लूट की जानकारी दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।
राजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी