फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   आपरेशन कच्ची शराब में ताबड़तोड़ छापेमारी

आपरेशन कच्ची शराब में ताबड़तोड़ छापेमारी

Sun, 10 Feb 2019 10:14 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
आपरेशन कच्ची शराब में ताबड़तोड़ छापेमारी
शराब तस्करी - फोटो : SELF
मैनपुरी। आबकारी टीम कच्ची शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। शनिवार की रात बस स्टैंड स्थित गिहार कालोनी मेें कार्रवाई की गई। इस दौरान सैकड़ों लीटर शराब बरामद की गई, वहीं एक आरोपी भी पकड़ा। कोतवाली क्षेत्र में बस स्टैंड के पास बसी गिहार कालोनी में वर्षों से अवैध कच्ची शराब बनाए जाने का कारोबार पुलिस की नाक के नीचे चलता आ रहा है। मगर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता ही की जाती रही है।
विज्ञापन


हाल ही में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन की नींद टूटी है। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद जनपद में भी ऑपरेशन कच्ची शराब शुरू किया जा चुका है। शनिवार की रात आबकारी निरीक्षक योगेश कुमार, सरफराज आलम के नेतृत्व में टीम ने बस स्टैंड के पास स्थित गिहार कालोनी में छापेमार कार्रवाई की। कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बन गई। तलाशी के दौरान करीब 150 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, वहीं शराब बनाने के उपकरण आदि मिले। पुलिस ने एक आरोपी मिथुन को गिरफ्तार किया। प्रभारी एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed