फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   154 punished for make dusting

गंदगी फैलाने पर 154 को हवालात

Sun, 28 Jun 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 28 Jun 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
154 punished for make dusting
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई तो बहुत सी एजेंसियों ने की होगी लेकिन राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) का अभियान अनूठा है। जीआरपी ने आगरा अनुभाग के स्टेशन, पार्किंग, पटरी आदि पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। देश में शायद पहली बार ऐसा हुआ जब साठ घंटे लंबे अभियान में 154 लोगों को गंदगी फैलाने के जुर्म में हवालात की हवा खानी पड़ी। इनसे जुर्माना वसूला गया और आगे ऐसा न करने का शपथ पत्र भी कोर्ट में दाखिल कराया गया। इस कवायद को सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान के संचालन के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आगरा से कोसी कला तक का ट्रैक आगरा जीआरपी क्षेत्र में आता है। यहां सुबह-शाम स्थानीय लोग पटरियों के किनारे ‘बैठ’ जाते हैं। एक तो यह ट्रेन की स्पीड के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है दूसरे विदेशी पर्यटकों के सामने देश की छवि खराब होती है।
विज्ञापन


जीआरपी ने आगरा अनुभाग के अपने 12 पुलिस थाना और 24 चौकियों के अंतर्गत आने वाले स्टेशन, पार्किंग, पटरी आदि पर अभियान चला रखा है। 25 जून को शुरू हुए इस अभियान में जीआरपी शनिवार दोपहर तक 119 लोगों को कोर्ट में पेश कर चुकी है। कोर्ट में पेश करने से पहले इन आरोप  इससे पहले इन्हें 24 घंटे के लिए हवालात में बंद रखा गया। कोर्ट ने इन पर सौ से पांच सौ रुपये तक का जुर्माना किया। इन्हें कोर्ट में शपथ पत्र भी देना पड़ा कि भविष्य में गंदगी नहीं फैलाएंगे। अगर दोबारा ऐसा किया, तो पुलिस एक्ट का उल्लंघन करने पर 90 दिन की सजा भुगतनी पड़ेगी। इस बीच, शनिवार को 35 लोगों को हवालात में डाला गया है।
विज्ञापन

किस जुर्म में कार्रवाई
पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत हवालात भेजे गए लोग रेलवे लाइन के किनारे शौच करते, प्लेटफार्म पर कूड़ा फेंकते, थूकते अथवा किसी अन्य तरह से गंदगी फैलाते पकड़े गए थे। इन 154 लोगों में से 74 अकेले आगरा के स्टेशनों पर धरे गए। सबसे बड़ी बात जीआरपी ने यह ‘जुर्म’ करते इनकी वीडियोग्राफी भी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चला अभियान
जीआरपी आगरा अनुभाग में 12 थाने 24 चौकी आते हैं। इसमें आगरा, मथुरा, अलीगढ़, एटा, इटावा, हाथरस, फीरोजाबाद, मैनपुरी और इटावा जिले शामिल हैं। इन जिलों में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी ने एक साथ यह अभियान चलाया है।

वर्जन
हमारा मकसद लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने से रोकना है। हम अनुभाग में इसका सख्ती से पालन करा रहे हैं। ऐसे लोग दंडित भी किए गए हैं। स्वच्छता अभियान के तहत यह कार्रवाई आगे भी जारी रखेंगे।
गोपेश नाथ खन्ना, एसपी, जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed