फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   प्रधानी की रंजिश में किया गया आरएसएस नेता पर हमला

प्रधानी की रंजिश में किया गया आरएसएस नेता पर हमला

Sun, 08 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आरएसएस के धर्म जागरण विभाग सह प्रमुख ब्रजेश शर्मा (50) पर जानलेवा हमला प्रधानी की रंजिश में किया गया। यह कहना है उनके परिजनों का। संभावित आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें रात भर दबिश देती रहीं।
विज्ञापन


एसएसपी राहुल यादवेंदु ने देर रात घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित के परिजनों से बातचीत की। इधर, ब्रजेश का आगरा स्थित प्राईवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन


थाना मटसेना क्षेत्र के रसीदपुर कनैटा निवासी ब्रजेश शर्मा पुत्र शिवप्रभू शर्मा शनिवार को रामनगर पेमेश्वर गेट स्थित अपने भाई सुदीप शर्मा की बीयर की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी उन पर जानलेवा हमला किया गया था। सुदीप शर्मा ने बताया बीयर की दुकान से वह पहले घर आ गए थे, जबकि बड़े भाई ब्रजेश शर्मा दुकान के सेल्समैन नगला सोती निवासी पप्पू के साथ रात करीब साढ़े दस बजे आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे से वह पैदल ही पैदल घर की ओर आ रहे थे। हाथ में बिक्री के करीब 55 हजार रुपये से भरा थैला था। हाईवे से थोड़ा आगे बढ़ते ही पांच हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, गोली उनके हाथ में लग गई। हमलावरों ने उन पर चाकू से भी बार किए।

फायरिंग और शोरगुल सुनकर परिवारीजन पहुंचे और उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले गए थे। वहां से उन्हें आगरा ले गए। आगरा प्राईवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। परिजनों का कहना है कि हमलावरों की संख्या पांच थी। प्रधानी की रंजिश के चलते भाई पर हमला किया गया है। देर रात जिला अस्पताल में संघ के रमाकांत उपाध्याय, विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर सहित काफी पदाधिकारी पहुंच गए थे।

ब्रजेश शर्मा की हालत में सुधार है। उनके परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। जांच पड़ताल में पुरानी रंजिश, रास्ते और क्रिकेट को लेकर हुआ विवाद सामने आया है। आरोपियों के घर दबिश दी गई, लेकिन सभी फरार हैं।

- अभिषेक कुमार राहुल, सीओ सदर फिरोजाबाद

प्रधानी की रंजिश में पहले भी हो चुका है हमला: सुदीप
आरएसएस के धर्म जागरण प्रचार सह प्रमुख ब्रजेश शर्मा के छोटे भाई सुदीप शर्मा ने बताया कि पूरा परिवार संघ से जुड़ा है। उनके पिता शिवप्रभू शर्मा साहित्यकार थे। भाई ब्रजेश शर्मा और वह स्वयं संघ से जुड़े हैं। उन्होंने कहा प्रधानी के चुनाव को लेकर गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। उन्होंने हमला कर नकदी लूटी है। सुदीप ने बताया कि अप्रैल 2017 में मेरे ऊपर हमला किया था। 15 दिन पूर्व क्रिकेट को लेकर भतीजे गोलू से इन्हीं लोगों का विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed