{"_id":"5ab680c04f1c1bea3f8b4c4d","slug":"152191020918-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा ने शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sexual relation
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अहमदाबाद की युवती और जिले में तैनात दरोगा के बीच फेसबुक पर जान पहचान हुई। दरोगा के बुलाने पर युवती मैनपुरी आई। युवती का आरोप है कि यहां दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। युवती ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर आला अधिकारियों को पत्र भेजकर की है।
पीड़ित युवती की ओर से 21 मार्च को मुख्यमंत्री, डीजीपी, डीआईजी और गुजरात सरकार के गृह मंत्री को ईमेल और फैक्स के जरिए शिकायती पत्र भेजे गए हैं। युवती का कहना है कि मैनपुरी में तैनात एक दरोगा से उसकी पहचान फेसबुक के जरिए हुई।
कुछ समय बाद दोनों एक-दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हो गए। युवती का कहना है कि 5 फरवरी को दरोगा ने शादी की बात करने के लिए उसे मैनपुरी बुलाया। वह यहां पहुंची तो दरोगा उसे अपने सरकारी आवास पर ले गया और यहां शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
इसके बाद युवक शादी करने से मुकर गया। 15 मार्च को शादी की बात कहने पर दरोगा ने उसे जानमाल की धमकी दी। युवती ने मुख्यमंत्री से लेकर आला अधिकारियों से आरोपी दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।