फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कासगंज से अगवा छात्र रेलवे पुल से छूटकर भागा

कासगंज से अगवा छात्र रेलवे पुल से छूटकर भागा

Sat, 14 Oct 2017 11:08 PM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
कासगंज से अगवा छात्र रेलवे पुल से छूटकर भागा
गिरफ्तार मुख्य आरोपी - फोटो : Vishnu Sharma

विज्ञापन
एटा। कासगंज से अगवा हुआ हलवाई को बेटा बदमाशों के चंगुल से भाग निकला। उसे राहगीरों ने कोतवाली नगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जहां से परिवारीजन छात्र को अपने साथ घर ले गए।

कासगंज के राम विहार कालोनी निवासी सोमेंद्र हलवाई की शहर में दुकान करते है। उनका चौदह वर्षीय बेटा पारस 9वीं क्लास में पड़ता है। शनिवार सुबह करीब नौ बजे वे विलरामगेट से नाश्ता करके घर लौट रहा था। उसी समय ईको कार सवार चार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया और उसके हाथ पांव बांध कार में डाल लिया। इसके बाद बदमाश छात्र को एटा शहर के रेलवे पुल पर लेकर आए और आपस में बातचीत करने लगे। कोतवाली पहुंचे छात्र पारस ने बताया कि जैसे ही बदमाश आपस में बातचीत करने के लिए कार से निकले उसी समय वह मौका पाकर एक बदमाश को धक्का देकर भाग निकला। इसके बाद वह एक बाइक सवार राहगीर की बाइक पर बैठ गया। उसने कोतवाली नगर पुलिस के हवाले छात्र को कर दिया। पुलिस ने छात्र के घरवालों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवारीजन बालक को अपने साथ ले गए। हालांकि परिवारीजनों ने मामले की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ईको कार सवार बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed