{"_id":"599c76454f1c1b91778b4741","slug":"150342614113-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्खनपुर थाने की हवालात से भागे बैटरी चोरी के दो आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मक्खनपुर थाने की हवालात से भागे बैटरी चोरी के दो आरोपी
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
हवालात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर की हवालात में बंद तीन में से दो बैटरी चोर पानी पीने के बहाने हवालात से बाहर निकले और मौका लगते थाने से भाग निकले। चोरों के थाने से भागते ही महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कांबिंग कर एक चोर को बाजरा के खेत से दबोच लिया है, जबकि दूसरे की तलाश के लिए दो टीमे बनाई हैं। देर शाम तक फरार चोर का सुराग नहीं लगा था।
थाना मक्खनपुर पुलिस ने सन ग्लास फैक्ट्री में बैटरी चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा था। थाने की हवालात में बंद तीन में से दो आरोपी सूरज पुत्र लाखन सिंंह एवं छोटे पुत्र शेर सिंंह निवासी नगला तुरकिया ने मंगलवार सुबह छह बजे पुलिस कर्मियों से प्यास लगने की बात कही। इस पर पहरे पर तैनात सिपाही ने दोनों को पानी पिलाने के लिए हवालात से बाहर निकाला।
संतरी पानी पिलाने लगा इसी दौरान मंौका पाकर दोनों चोरों ने थाना परिसर से दौड़ लगा दी। संतरी ने शोर मचाया तो थाने के सिपाहियों ने चोरों के पीछे दौड़ लगाई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष मक्खनपुर ने ग्रामीणों के सहयोग से आसपास के खेतों में करीब दो घंटे तक कांबिंग करा कर छोटे पुत्र शेर सिंह को बाजरा के खेत से पकड़ लिया।
विज्ञापन
जबकि दूसरे चोर सूरज का कोई सुराग नहीं लगा। थाना पुलिस ने सूरज की बरामदगी के लिए दो टीमों का गठन किया है। पुलिस टीमें चोर के रिश्तेदारों और जान पहचान के लोगों के यहां दबिशें दे रहीं हैं। थानाध्यक्ष मक्खनपुर ने चोरी की बैटरी खरीदने वाले शहजाद और दोनो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैै।